Advertisement

Angry IP Scanner in Hindi? - एंग्री आईपी स्कैनर क्या है?

नमस्ते! इस ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है। इस पोस्ट में हम आपको Angry IP Scanner क्या है, यह कैसे काम करता है, और इसके फायदे क्या हैं, इन सभी के बारे में सरल और गहराई से बताएंगे। यह एक ऐसा पॉपुलर टूल है यह न केवल फ्री है वल्कि इसका उपयोग करना बहुत ही आसान है। अगर आपने कभी सोचा है कि आपके नेटवर्क में कौन-कौन से डिवाइस जुड़े हैं या उनकी जानकारी कैसे प्राप्त करें, तो यह टूल आपके लिए बनाया गया है। इस पोस्ट में, हम आपको इस टूल के बारे में सरल भाषा में बताएंगे, ताकि आपको यह आसानी से समझ में आजाए। इसे अंत तक जरूर पढ़ें, क्योंकि हम उदाहरणों के साथ इसकी पूरी जानकारी देंगे।

What is Angry IP Scanner in Hindi? - एंग्री आईपी स्कैनर क्या है?

Angry IP Scanner एक मुफ्त और ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है, जो आपके नेटवर्क से Connected Devices को स्कैन करता है। इसे नेटवर्क स्कैनर (Network Scanner) के नाम से भी जाना जाता है। यह टूल आपके नेटवर्क में मौजूद सभी डिवाइस, जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन, राउटर आदि की जानकारी प्रदान करता है, जिसमें उनका आईपी एड्रेस (IP Address), होस्टनेम (Hostname), और मैक एड्रेस (MAC Address) शामिल होता है। यह टूल बहुत तेजी से काम करता है और उपयोग में बेहद आसान है। और इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। चाहे आप एक स्टूडेंट हों, आईटी प्रोफेशनल हों, या कोई छोटा बिजनेस चला रहे हों, तो यह आपके लिए उपयोगी हो सकता है।
  • क्या स्कैन करता है?: यह नेटवर्क से जुड़े डिवाइस के आईपी एड्रेस और पोर्ट्स को स्कैन करता है।
  • प्लेटफॉर्म: यह विंडोज (Windows), मैक (Mac), और लिनक्स (Linux) पर काम करता है।
  • उपयोग: नेटवर्क की सुरक्षा चैक करने, डिवाइस ढूंढने, और नेटवर्क मैनेजमेंट के लिए।

How does Angry IP Scanner work in Hindi - एंग्री आईपी स्कैनर कैसे काम करता है?

Angry IP Scanner नेटवर्क में मौजूद डिवाइस को ढूंढने के लिए Ping और Port Scanning जैसी टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। जब आप इसे चलाते हैं, तो यह आपके द्वारा दी गई आईपी रेंज को स्कैन करता है और उन डिवाइस की जानकारी देता है जो नेटवर्क से कनेक्ट हैं। यह टूल बहुत तेजी से काम करता है और इइस सॉफ़्टवेयर की ख़ास बात यह है कि यह आपको कुछ ही पलों में हजारों IP एड्रेस स्कैन करने की सुविधा देता है। इसकी डिजाइन इतनी सहज और यूज़र-फ्रेंडली है यानी की इसका इस्तेमाल नया यूजर भी कर सकता है इसमें बस आपको IP Range डालनी होती है। उसके बाद सारा काम यह अपने आप कर लेता है।
  • पिंग: यह चेक करता है कि डिवाइस नेटवर्क में एक्टिव है या नहीं।
  • पोर्ट स्कैनिंग: यह देखता है कि डिवाइस पर कौन-कौन से पोर्ट ओपन हैं, जो सिक्योरिटी के लिए जरूर है।
  • आउटपुट: स्कैन के बाद यह जानकारी को टेबल के फॉर्म में दिखाता है, जिसे आप CSV, TXT, या XML फाइल में सेव कर सकते हैं।

Advantages of Angry IP Scanner in Hindi - एंग्री आईपी स्कैनर के फायदे

यह टूल फ्री और ओपन सोर्स है जिसका मतलब इसके लिए आपको कोई पैसा देना नहीं पड़ता है और इसका कोड पब्लिक है। इससे तेजी से स्कैनिंग की जा सकती है ह कुछ ही सेकंड में सैकड़ों डिवाइस स्कैन कर सकता है। इसका उपयोग करना आसान है इसका इंटरफेस इतना सरल है कि कोई भी इसे बिना टेक्निकल नॉलेज के यूज़ कर सकता है। यह हर ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, चाहे वह विंडोज हो, मैक हो, या लिनक्स हो। यह आईपी एड्रेस, होस्टनेम, और ओपन पोर्ट्स की इनफार्मेशन देता है।

How to use Angry IP Scanner in Hindi - एंग्री आईपी स्कैनर का उपयोग कैसे करें?

इस टूल का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा आसान और सरल है। इस टूल को आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हो और यूज़ कर सकते हो इसके लिए आपको ज्यादा टेक्निकल नॉलेज की आवश्यकता नहीं है। इसे डाउनलोड और यूज़ करने के लिए हमने नीचे कुछ स्टेप्स दिए है। इन स्टेप्स को ध्यान मैं रखते हुए आप इस टूल को आसानी से डाउनलोड और यूज़ कर सकते हो। इसीलिए इसे अंत तक जरूर पड़े। ताकि आपको यह आसानी से समझ मैं आ सके। [caption id="attachment_3446" align="aligncenter" width="550"]Screenshot of the Angry IP Scanner official website showing features like IP address scanning, command-line support, and download options Screenshot of Angry IP Scanner shown for example only (Source: angryip.org).[/caption]
  • डाउनलोड और इंस्टॉल करें: इस टूल को आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (angryip.org) से डाउनलोड कर सकते है। यह विंडोज, मैक, और लिनक्स के लिए उपलब्ध है।
  • आईपी रेंज चुनें: प्रोग्राम खोलने के बाद, आपको वह आईपी रेंज डालनी होगी, जिसे आप स्कैन करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, 192.168.1.1 से 192.168.1.255।
  • स्कैन शुरू करें: "Start" बटन पर क्लिक करें, और यह टूल कुछ ही सेकंड में स्कैनिंग पूरी कर लेगा।
  • रिजल्ट देखें: स्कैनिंग के बाद, आपको एक टेबल में सभी डिवाइस की जानकारी मिलेगी, जैसे आईपी एड्रेस, होस्टनेम, और खुले पोर्ट्स।
  • रिजल्ट सेव करें: आप इस जानकारी को CSV या TXT फाइल में सेव कर सकते हैं।

Limitations of Angry IP Scanner in Hindi - एंग्री आईपी स्कैनर की सीमाएं

हालांकि Angry IP Scanner एक शानदार टूल है, लेकिन इसकी कुछ Limits भी हैं। आपको यह इनफार्मेशन जरूर जाननी चाहिए, ताकि आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें। नीचे कुछ प्रमुख Limits दी गई हैं:
  • Limited Advanced Features: यह टूल बेसिक स्कैनिंग के लिए अच्छा है, लेकिन इसमें कुछ Advanced नेटवर्क एनालिसिस फीचर्स नहीं हैं।
  • इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत: कुछ मामलों में, होस्टनेम प्राप्त करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ सकती है।
  • कानूनी उपयोग: इसका उपयोग केवल अपने नेटवर्क या अनुमति प्राप्त नेटवर्क पर करें, क्योंकि बिना अनुमति के किसी और के नेटवर्क को स्कैन करना गैरकानूनी हो सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस ब्लॉग पोस्ट मैं हमने आपको Angry IP Scanner टूल के बारे मैं गहराई से बताया है। जिससे हमें पता चला है की इस टूल की सहायता से नेटवर्क से जुड़े डिवाइस को स्कैन और उनकी उनकी इनफार्मेशन प्राप्त कर सकते है। चाहे आप अपने घर के वाई-फाई को चैक करना चाहते हों, ऑफिस के नेटवर्क को मैनेज करना चाहते हों, या साइबर सिक्योरिटी सीखना चाहते हों, यह टूल आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मुफ्त, तेज, और उपयोग में आसान है। उम्मीद है, आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप इसे अपने काम में इस्तेमाल करेंगे। निवेदन: - आपको यह ब्लॉग पोस्ट कैसे लगी है हमें कमेंट करके बताये और अगर आपको इस पोस्ट या इस वेबसाइट से समबन्धित कोई भी समस्या हो या फिर आपको कोई सुझाव देना हो तो हमें कमेंट और ईमेल के जरिये बता सकते हो। Thank You!

Table of Contents

Close

Comments

Share to other apps

Report Content

Why are you reporting this content?

Your selection helps us review the content and take appropriate action.

Hate & Discrimination
Content that spreads hate or unfair treatment against a person or group because of who they are.
Abuse & Harassment
Content that insults, threatens, bullies, or makes someone uncomfortable.
Violence & Threats
Content that talks about hurting people, animals, or property, or supports violence.
Child Safety
Any content that harms, exploits, or puts children at risk.
Privacy Violation
Sharing someone’s personal information or photos without permission.
Illegal & Regulated Activities
Content that promotes or helps with illegal activities like drugs, weapons, or trafficking.
Spam & Misleading Content
Fake, misleading, or repeated content meant to trick users.
Suicide or Self-Harm
Content that encourages or explains self-harm or suicide.
Sensitive or Disturbing Content
Shocking or graphic content that may upset users.
Impersonation
Pretending to be another person or organization.
Extremism & Hate Groups
Content that supports violent groups or hateful ideas.
Civic Integrity
Content that spreads false information about elections or public processes.