Advertisement

Break and Continue in Java in Hindi – जावा में लूप को कंट्रोल कैसे करें?

हेल्लो दोस्तों, हमारी Java Programming सीरीज में आपका स्वागत है। पिछली पोस्ट में हमने Loops (For, While) सीखे थे। और अब हम Java में Break और Continue कीवर्ड्स का इस्तेमाल कैसे करते है यह सीखने बाले है। लूप्स बहुत पावरफुल होते हैं, लेकिन कभी-कभी हमें उन्हें बीच में ही रोकने की जरुरत पड़ती है। उदाहरण के लिए: मान लीजिये आप 1 से 100 तक गिनती गिन रहे हैं, लेकिन जैसे ही 50 आये, आपको रुक जाना है। या फिर आपको 1 से 10 तक गिनना है लेकिन '5' को छोड़ देना (Skip करना) है। इस काम के लिए Java में हम Break और Continue कीवर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं। आज हम इन्हीं के बारे में विस्तार से जानेंगे।

What are Jump Statements in Java in Hindi? - जावा में जंप स्टेटमेंट्स क्या हैं?

Jump statements का काम होता है प्रोग्राम के फ्लो (Flow) को एक जगह से दूसरी जगह "जंप" करवाना। Java में मुख्य रूप से दो जंप स्टेटमेंट्स लूप्स के अंदर यूज़ होते हैं:
  1. Break: लूप को तोड़कर बाहर निकल जाओ।
  2. Continue: सिर्फ अभी वाली बारी (Iteration) छोड़ो और अगली बारी पर जाओ।

1. Break Statement (Emergency Stop)

Break का मतलब है "रुक जाओ"। जब लूप के अंदर break स्टेटमेंट चलता है, तो लूप उसी वक्त खत्म (Terminate) हो जाता है और कंट्रोल लूप के बाहर आ जाता है। इसका इस्तेमाल हमने switch case में भी किया था। Example: (1 से 10 तक चलो, लेकिन 5 आते ही रुक जाओ)
for(int i = 1; i <= 10; i++) {
    if(i == 5) {
        break; // जैसे ही i 5 होगा, लूप टूट जायेगा
    }
    System.out.println(i);
}
Output: 1 2 3 4 (5 प्रिंट नहीं होगा और लूप बंद हो जायेगा)

2. Continue Statement (Skip & Next)

Continue का मतलब है "जारी रखो" (लेकिन इस स्टेप को छोड़कर)। जब लूप के अंदर continue आता है, तो वह नीचे लिखे कोड को छोड़ देता है और लूप की अगली Iteration पर चला जाता है। Example: (1 से 5 तक चलो, लेकिन 3 को प्रिंट मत करो)
for(int i = 1; i <= 5; i++) {
    if(i == 3) {
        continue; // 3 को स्किप करो और i=4 पर जाओ
    }
    System.out.println(i);
}
Output: 1 2 4 (3 गायब है) 5

Difference between Break and Continue in Java in Hindi

यह टेबल इंटरव्यू के लिए बहुत जरुरी है:
Feature Break Continue
काम (Action) यह लूप को पूरी तरह बंद कर देता है। यह लूप को बंद नहीं करता, सिर्फ करंट स्टेप को स्किप करता है।
Control Flow कंट्रोल लूप के बाहर आ जाता है। कंट्रोल लूप की अगली Iteration पर चला जाता है।
Analogy जैसे गाड़ी में ब्रेक लगाना (गाड़ी रुक गयी)। जैसे गाने की प्लेलिस्ट में Next बटन दबाना (गाना स्किप हो गया, म्यूजिक बंद नहीं हुआ)।
 

Conclusion – निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपने Break and Continue in Java in Hindi को अच्छे से समझ लिया होगा। सरल शब्दों में: अगर "सब कुछ रोकना है" तो Break लगाओ। अगर "सिर्फ अभी वाला छोड़ना है" तो Continue लगाओ। अगली पोस्ट में हम "Arrays in Java" के बारे में पढ़ेंगे, जो बहुत सारा डेटा एक साथ स्टोर करने के काम आता है।

FAQs

Q1. क्या हम लूप के बिना break यूज़ कर सकते हैं? Ans: break का इस्तेमाल सिर्फ Loops या Switch Case के अंदर ही हो सकता है। कहीं और लिखने पर एरर आएगा। Q2. क्या हम लूप के बिना continue यूज़ कर सकते हैं? Ans: नहीं, continue सिर्फ Loops के अंदर ही काम करता है। Switch में भी यह काम नहीं करता। Q3. Labelled Break क्या होता है? Ans: यह नेस्टेड लूप्स (लूप के अंदर लूप) में काम आता है, जहाँ हम यह बताते हैं कि कौन सा लूप तोड़ना है। (यह थोड़ा एडवांस टॉपिक है)।

Comments

Share to other apps

Report Content

Why are you reporting this content?

Your selection helps us review the content and take appropriate action.

Hate & Discrimination
Content that spreads hate or unfair treatment against a person or group because of who they are.
Abuse & Harassment
Content that insults, threatens, bullies, or makes someone uncomfortable.
Violence & Threats
Content that talks about hurting people, animals, or property, or supports violence.
Child Safety
Any content that harms, exploits, or puts children at risk.
Privacy Violation
Sharing someone’s personal information or photos without permission.
Illegal & Regulated Activities
Content that promotes or helps with illegal activities like drugs, weapons, or trafficking.
Spam & Misleading Content
Fake, misleading, or repeated content meant to trick users.
Suicide or Self-Harm
Content that encourages or explains self-harm or suicide.
Sensitive or Disturbing Content
Shocking or graphic content that may upset users.
Impersonation
Pretending to be another person or organization.
Extremism & Hate Groups
Content that supports violent groups or hateful ideas.
Civic Integrity
Content that spreads false information about elections or public processes.