Advertisement

History of Java in Hindi – जावा का इतिहास और रोचक कहानी

हेल्लो दोस्तों, आपका हमारी Java Programming सीरीज की इस नई पोस्ट मैं स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम आपको जावा का इतिहास (History of Java in Hindi) विस्तार से बताएंगे। यह कहानी 1991 में शुरू होती है और इसमें कई दिलचस्प मोड़ हैं।

पिछली पोस्ट में हमने Java का इंट्रोडक्शन देखा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Java का असली नाम 'Java' नहीं था? और इसे कंप्यूटर के लिए नहीं, बल्कि टीवी (TV) के लिए बनाया गया था?

History of Java in Hindi – जावा की शुरुआत कैसे हुई?

जावा का इतिहास बहुत ही रोचक है। इसकी शुरुआत साल 1991 में Sun Microsystems नाम की कंपनी में हुई थी।

Advertisement

हैरानी की बात यह है कि इसे इंटरनेट या कंप्यूटर के लिए नहीं बनाया गया था। इसे Consumer Electronics जैसे कि Set-top Boxes, Televisions, और VCRs को कंट्रोल करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

The Green Team Project (1991) in Hindi– ग्रीन टीम का मिशन

Sun Microsystems ने तीन इंजीनियरों की एक टीम बनाई:

  1. James Gosling (टीम लीडर)
  2. Mike Sheridan
  3. Patrick Naughton

इस टीम को "Green Team" कहा गया। इन्होंने एक प्रोजेक्ट शुरू किया जिसका नाम "Green Project" था। उनका लक्ष्य एक ऐसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज बनाना था जो Platform Independent हो (यानी किसी भी डिवाइस पर चल सके, चाहे वो टीवी हो या ओवन)।

Advertisement

उन्होंने 18 महीने मेहनत की और एक डिवाइस बनाया जिसका नाम "Star7" था। यह एक रिमोट कंट्रोल जैसा दिखता था जिसमें टच स्क्रीन थी।

Why was it named "Oak" in Hindi? – इसका नाम ओक क्यों पड़ा?

जब जेम्स गोस्लिंग ने यह लैंग्वेज बना ली, तो उन्होंने इसका नाम "Oak" रखा।

कारण: उनके ऑफिस की खिड़की के बाहर एक Oak (बलूत) का पेड़ था। Oak पेड़ को ताकत (Strength) का प्रतीक माना जाता है और यह अमेरिका, फ्रांस जैसे कई देशों का राष्ट्रीय पेड़ है। इसलिए उन्हें यह नाम पसंद आया।

लेकिन, यह नाम ज्यादा दिन नहीं चला।

How "Oak" became "Java" in Hindi? – नाम बदलने की कहानी

जब टीम ने "Oak" नाम को रजिस्टर करवाने की कोशिश की, तो पता चला कि "Oak Technologies" नाम की कंपनी पहले से मौजूद है। इसलिए उन्हें नाम बदलना पड़ा।

टीम ने कई नामों पर विचार किया जैसे:

  • Dynamic
  • Revolutionary
  • Silk
  • DNA
  • Java

अंत में, "Java" नाम चुना गया।

कहा जाता है कि जेम्स गोस्लिंग और उनकी टीम एक कॉफ़ी शॉप में कॉफ़ी पी रहे थे। वो जिस कॉफ़ी बीन्स (Beans) की कॉफ़ी पी रहे थे, उसका नाम "Java" था (जो इंडोनेशिया के जावा द्वीप से आती है)। यह नाम उन्हें बहुत यूनिक और कूल लगा।

और इस तरह 1995 में, इस लैंग्वेज का नाम आधिकारिक तौर पर Java पड़ गया और इसका लोगो (Logo) एक गरम कॉफ़ी का कप बन गया।

Java Version History in Hindi – जावा के संस्करण

1995 में लांच होने के बाद, जावा ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया।

  • JDK Alpha & Beta (1995): पहली रिलीज़।
  • JDK 1.0 (Jan 23, 1996): पहला स्टेबल वर्जन।
  • Java 5 (2004): इसमें बहुत बड़े बदलाव आये।
  • Java 8 (2014): यह आज भी सबसे ज्यादा यूज़ होने वाला वर्जन है (LTS)।
  • Oracle Acquisition (2010): 2010 में Oracle Corporation ने Sun Microsystems को खरीद लिया। तब से Java को Oracle संभालता है।

Conclusion – निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट से आपने History of Java in Hindi (ग्रीन टीम से ओरेकल तक का सफर) अच्छी तरह समझ लिया होगा।

Java टीवी सेट-टॉप बॉक्स के लिए बनी थी, लेकिन यह इंटरनेट (Web) पर हिट हो गई क्योंकि उस समय नेटस्केप (Netscape) जैसे ब्राउज़र्स को इसकी सख्त जरुरत थी।

अगली पोस्ट में हम जानेंगे कि JDK, JRE और JVM में क्या टेक्निकल अंतर है।

FAQs

Q1. Java का पिता (Father of Java) किसे कहा जाता है?

Ans: James Gosling को।

Q2. Java का पुराना नाम क्या था?

Ans: इसका पुराना नाम Oak था।

Q3. Java का नाम 'Java' क्यों रखा गया?

Ans: यह नाम Java Coffee Beans (कॉफ़ी) के नाम पर रखा गया था।

Table of Contents

Close

Comments

Share to other apps

Report Content

Why are you reporting this content?

Your selection helps us review the content and take appropriate action.

Hate & Discrimination
Content that spreads hate or unfair treatment against a person or group because of who they are.
Abuse & Harassment
Content that insults, threatens, bullies, or makes someone uncomfortable.
Violence & Threats
Content that talks about hurting people, animals, or property, or supports violence.
Child Safety
Any content that harms, exploits, or puts children at risk.
Privacy Violation
Sharing someone’s personal information or photos without permission.
Illegal & Regulated Activities
Content that promotes or helps with illegal activities like drugs, weapons, or trafficking.
Spam & Misleading Content
Fake, misleading, or repeated content meant to trick users.
Suicide or Self-Harm
Content that encourages or explains self-harm or suicide.
Sensitive or Disturbing Content
Shocking or graphic content that may upset users.
Impersonation
Pretending to be another person or organization.
Extremism & Hate Groups
Content that supports violent groups or hateful ideas.
Civic Integrity
Content that spreads false information about elections or public processes.