Primary Memory in Hindi – प्राइमरी मेमोरी क्या है और इसके प्रकार
Hello दोस्तों! आज हम इस post में primary memory के बारें में पढेंगे. यह computer science का एक important टॉपिक है तो चलिए शुरू करते है.
प्राइमरी मेमोरी क्या है? - Primary Memory in Hindi
Primary memory कंप्यूटर की main memory होती है जो programs और instructions को store करती है. दूसरे शब्दों में कहें तो यह वह memory है जिसे CPU सीधे (directly) access कर सकता है. जब भी कोई program run होता है, operating system उसे primary memory में load करता है और तब CPU उस पर काम करता है.
इस memory को semiconductor पदार्थ से बनाया जाता है और यह computer के motherboard पर स्थित होती है. इसे internal memory भी कहते है क्योंकि यह CPU के अंदर ही लगी होती है.
Primary memory की storage capacity limited होती है. एक सामान्य computer में इसका size लगभग 4 GB होता है. यह memory volatile और non-volatile दोनों प्रकार की हो सकती है. Volatile memory वह होती है जिसमें data तब तक ही रहता है जब तक computer ON है, और computer बंद होते ही सारा data delete हो जाता है. Non-volatile memory में data हमेशा के लिए store रहता है.

प्राइमरी मेमोरी के प्रकार - Types of Primary Memory in Hindi
Primary memory चार प्रकार की होती है. RAM, ROM, Cache Memory और Flash Memory. आइए इन सभी को एक-एक करके समझते है.
RAM in Hindi
RAM का पूरा नाम Random Access Memory है. यह main memory का एक प्रकार है जो permanent data store नहीं करती. इसमें data तब तक ही रहता है जब तक computer ON है, इसीलिए इसे volatile memory कहते है.
RAM को semiconductor और flip-flop का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. इसे system memory, read-write memory और main memory के नाम से भी जाना जाता है. जितनी ज्यादा RAM होगी, computer का performance उतना ही बेहतर होगा क्योंकि CPU data को तेज गति से access कर पाता है.
RAM के दो प्रकार होते है. पहला SRAM और दूसरा DRAM.
SRAM का पूरा नाम Static Random Access Memory है. इसे काम करने के लिए लगातार बिजली चाहिए होती है. लगातार power मिलती रहे तो इसे refresh करने की जरूरत नहीं पड़ती. DRAM का पूरा नाम Dynamic Random Access Memory है. इसे काम करने के लिए बार-बार refresh करना पड़ता है. Speed के मामले में DRAM, SRAM से तेज़ होती है.
RAM के फायदे और नुकसान in Hindi
- यह computer की speed बढ़ाने में मदद करती है.
- CPU इसकी मदद से data को तेजी से read कर पाता है.
- यह बहुत कम बिजली इस्तेमाल करती है.
- इसमें कोई हिलने वाले parts नहीं होते जिससे यह जल्दी खराब नहीं होती.
नुकसान की बात करें तो RAM एक महंगी memory है. यह volatile होती है यानी data permanently store नहीं हो सकता. और यह CPU cache से थोड़ी slow होती है.
ROM in Hindi -
ROM का पूरा नाम Read Only Memory है. यह एक non-volatile memory है यानी इसमें data हमेशा के लिए store रहता है. Computer बंद हो जाए या बिजली चली जाए, ROM का data delete नहीं होता.
इसे read only memory इसलिए कहते है क्योंकि इसमें हम data केवल read कर सकते है, write नहीं कर सकते. Computer को boot करने के लिए जो instructions चाहिए होते है वो ROM में ही store रहते है.
ROM के तीन प्रकार होते है. PROM, EPROM और EEPROM.
PROM यानी Programmable ROM, इसे केवल एक बार program किया जा सकता है. एक बार data store होने के बाद उसे delete नहीं किया जा सकता. EPROM यानी Erasable Programmable ROM, इसमें data delete भी किया जा सकता है और दोबारा write भी. इसके लिए इसे computer से बाहर निकालना पड़ता है. EEPROM यानी Electrically Erasable Programmable ROM, इसमें data को delete करने के लिए computer से बाहर नहीं निकालना पड़ता. इसका इस्तेमाल BIOS और firmware store करने के लिए किया जाता है. यह PROM और EPROM की तुलना में महंगी होती है.
ROM के फायदे और नुकसान in Hindi
- RAM की तुलना में यह सस्ती होती है.
- Power जाने पर data safe रहता है.
- इसमें debugging की जा सकती है.
- इसे test करना आसान है.
नुकसान में यह अधिक बिजली इस्तेमाल करती है. Data delete करने के लिए Ultraviolet light की जरूरत पड़ती है. और programs इसमें slow गति से execute होते है.
कैश मेमोरी क्या है? - Cache Memory in Hindi
Cache memory एक बहुत तेज गति वाली memory है. इसका काम CPU की speed और performance को बढ़ाना है. जिस data को CPU बार-बार इस्तेमाल करता है वह cache memory में store रहता है. जब भी CPU को कोई data चाहिए होता है, वह सबसे पहले cache memory में ढूंढता है.
यही इसका सबसे बड़ा फायदा है.
इस memory को केवल CPU ही access कर सकता है, दूसरी devices नहीं. Cache memory के तीन levels होते है.
Level 1 cache size में सबसे छोटी होती है लेकिन speed बहुत ज्यादा होती है. यह CPU के अंदर ही होती है और इसका size 2KB से 64KB तक होता है. Level 2 cache, CPU के अंदर या बाहर कहीं भी हो सकती है. यह L1 से थोड़ी बड़ी और थोड़ी slow होती है, size 256KB से 512KB तक. Level 3 cache सभी CPUs में नहीं होती, यह सिर्फ high-end CPUs में मिलती है. Size 1MB से 8MB तक होता है और speed L1 और L2 दोनों से कम होती है.
Cache Memory के फायदे और नुकसान in Hindi
- यह main memory से बहुत तेज होती है.
- Computer की performance बेहतर बनाती है.
- CPU की speed बढ़ाती है.
- इसे access करना आसान है.
नुकसान में cache memory महंगी होती है और इसकी storage capacity भी limited होती है.
फ़्लैश मेमोरी क्या है? - Flash Memory in Hindi
Flash memory एक non-volatile memory होती है. इसका use data store करने के लिए और digital devices के बीच data transfer करने के लिए होता है. इसे flash storage भी कहते है. इस memory को दोबारा program किया जा सकता है और data delete भी किया जा सकता है.
Flash memory का इस्तेमाल USB flash drives, MP3 players, digital cameras और solid-state drives में होता है. यह एक प्रकार की ROM memory है जो data store करने के लिए floating-gate transistor इस्तेमाल करती है.
Flash Memory के फायदे और नुकसान in Hindi
- इसमें program को delete और recover किया जा सकता है.
- Data transfer speed अच्छी होती है.
- यह जल्दी खराब नहीं होती, लंबे समय तक चलती है.
- यह reliable और portable होती है.
नुकसान में यह महंगी होती है. ज्यादातर flash memories की capacity अधिक नहीं होती. यह एक memory card की तरह होती है जो आसानी से टूट सकती है. और इसमें editing करने में काफी परेशानी होती है.
प्राइमरी मेमोरी के कार्य क्या है? - Work of Primary memory in Hindi
Primary memory का मुख्य काम processor को programs और data तक पहुंचाना है. यह temporary data store करती है जिसका use तुरंत किया जाता है. यह CPU के साथ directly interact करती है. Programs, instructions और data store करके रखती है जिसे CPU अपने tasks execute करने के लिए use करता है. Important files और applications को चलाने में भी यही memory मदद करती है.
Primary Memory के फायदे और नुकसान in Hindi
Primary memory secondary memory की तुलना में बहुत तेज होती है. इसकी access speed काफी fast होती है और इसे access करना भी आसान है. यह processed data के दौरान characters की संख्या determine करने में भी मदद करती है.
नुकसान की बात करें तो यह memory महंगी होती है, इसकी storage capacity बहुत कम होती है और बड़े size का data store करने में यह सक्षम नहीं होती.
प्राइमरी मेमोरी और सेकेंडरी मेमोरी मैं अंतर - Difference between Primary and Secondary Memory in Hindi
| क्र. | Primary Memory | Secondary Memory |
|---|---|---|
| 1 | यह CPU के साथ directly जुड़ी होती है. | CPU इसे indirectly access करता है. |
| 2 | यह volatile होती है, power जाने पर data delete हो जाता है. | यह non-volatile होती है, data permanent रहता है. |
| 3 | Speed बहुत fast होती है. | Speed slow होती है. |
| 4 | Storage capacity कम होती है. | Storage capacity बहुत ज्यादा होती है. |
| 5 | यह महंगी होती है. | यह सस्ती होती है. |
| 6 | उदाहरण: RAM, ROM, Cache Memory | उदाहरण: Hard Disk, SSD, Pen Drive |
निवेदन:- अगर आपके लिए Primary Memory in Hindi का यह आर्टिकल helpful रहा हो तो इसे अपने friends के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions है उन्हें comment के द्वारा बता सकते हैं. thanks.