सुपर कम्प्यूटर क्या है? और उसके प्रकार - Supercomputer in Hindi
Hello दोस्तों! आज हम इस post में super computer के बारें में पढेंगे. यह computer science का एक important टॉपिक है तो चलिए शुरू करते है.
सुपर कम्प्यूटर क्या है? - Supercomputer in Hindi
Supercomputer दुनिया का सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली computer होता है. यह एक second में अरबों instructions को process कर सकता है. इसमें हजारों processors होते है जो आपस में जुड़े होते है और मिलकर एक ही काम को पूरा करते है.
Supercomputer का size बहुत बड़ा होता है, इसे रखने के लिए पूरे एक कमरे की जरूरत पड़ती है. यह इतना powerful होता है कि इसका इस्तेमाल सामान्य कार्यों के लिए नहीं किया जाता. वैज्ञानिक और engineers इसे मौसम की भविष्यवाणी, परमाणु ऊर्जा research और data processing जैसे बड़े कामों के लिए use करते है.
Super computer को Hindi में महासंगणक कहते है. इसका आविष्कार Seymour Cray ने सन् 1960 में किया था. साधारण computers की speed को MIPS (Million Instructions Per Second) में मापते है, लेकिन supercomputer की speed को FLOPS (Floating-Point Operations Per Second) में मापा जाता है. जिस कम्प्यूटर में जितनी ज़्यादा FLOPS होंगी, वो उतना ही powerful होगा.
साधारण कम्प्यूटर में एक ही processor होता है जबकि सुपर कम्प्यूटर में हजारों processors एक साथ काम करते है. इसी वजह से यह normal computers से करीब 1000 गुना तेज़ होता है. इसकी कीमत भी करोड़ों में होती है.
दुनिया का सबसे तेज़ super computer अमेरिका के पास है जिसका नाम Frontier है. और भारत का पहला supercomputer PARAM-8000 था जिसे C-DAC ने 1991 में बनाया था.
सुपरकंप्यूटर कैसे काम करता है? - How does a supercomputer work in Hindi
Supercomputer serial processing की जगह parallel processing का इस्तेमाल करता है. साधारण computer में processor एक समय पर एक ही instruction को process करता है, लेकिन super computer में हजारों processors एक साथ multiple instructions पर काम करते है. इसी technique की वजह से इसकी speed इतनी ज़्यादा होती है.
जब भी कोई बड़ा calculation या task आता है तो उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बाँट दिया जाता है और सभी processors मिलकर उन हिस्सों को एक साथ solve करते है. इसे ही parallel processing कहते है.
Modern super computers में Linux operating system का इस्तेमाल होता है. इनके programs ज़्यादातर Fortran, C और C++ जैसी languages में लिखे जाते है.

सुपर कंप्यूटर के प्रकार - Types of Super computers in Hindi
Cluster computer in Hindi
Cluster computer कई computers को आपस में जोड़कर बनाया जाता है. ये सभी connected computers मिलकर एक ही काम को पूरा करते है. इन्हें जोड़ने के लिए चार प्रकार के clusters का इस्तेमाल होता है जैसे दो-नोड cluster, मल्टी-नोड cluster, निदेशक-आधारित cluster और समांतर cluster.
Vector processor in Hindi
Vector processor एक ऐसा supercomputer है जो पूरी तरह से vector processing पर निर्भर होता है. इसका इस्तेमाल specifically vector operations के लिए किया जाता है.
Special purpose computer in Hindi
इस प्रकार के supercomputer को किसी एक specific काम के लिए बनाया जाता है. इसे दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. IBM का Deep Blue इसका सबसे अच्छा उदाहरण है जिसे केवल chess खेलने के लिए बनाया गया था.
Commodity supercomputer in Hindi
इसमें LAN (Local Area Network) से जुड़े कई computers होते है. ये parallel computing का उपयोग करके एक ही task को मिलकर पूरा करते है.
Virtual supercomputer in Hindi
Virtual supercomputer user को एक efficient computing platform देता है जिससे वह तेज़ गति से काम कर सके.
सुपर कंप्यूटर की विशेषताएँ - Features of supercomputer in Hindi
Supercomputer का size काफी बड़ा होता है और इसकी processing speed बहुत अधिक होती है. इसकी main memory भी बेहद powerful होती है. यह सटीक परिणाम देता है यानी इसका output सबसे accurate होता है. इसमें हजारों processors लगे होते है जो एक दूसरे से जुड़े होते है और एक ही काम को मिलकर करते है. ये multi-processing और parallel processing दोनों करने में सक्षम होते है. इनकी कीमत करोड़ों में होती है.
सुपर कंप्यूटर के अनुप्रयोग - Applications of supercomputer in Hindi
Weather Forecasting (मौसम की भविष्यवाणी): आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, तापमान क्या होगा यह सब predict करने के लिए supercomputer का इस्तेमाल होता है.
Scientific Research (वैज्ञानिक खोज): परमाणु अनुसंधान क्षेत्रों का analysis करने के लिए और satellite का विश्लेषण करने के लिए scientists इसका इस्तेमाल करते है.
Data Mining: बड़ी-बड़ी companies ज़रूरी data निकालने के लिए data mining में super computer use करती है.
Military and Defense (सेना और रक्षा): परमाणु हथियारों की testing और रक्षा से जुड़े calculations के लिए इसका इस्तेमाल होता है.
Medical Field (चिकित्सा): शरीर में गंभीर बीमारियों का पता लगाने में यह doctors की मदद करता है. इससे मरीज की जान बचाई जा सकती है.
Smog Control: किसी स्थान पर होने वाले प्रदूषण और कोहरे की भविष्यवाणी करने में यह काम आता है. प्रदूषण control करने वाली team को सही data देता है.
Animation: Animation industry में बड़े-बड़े animation projects बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है.
Crypto Currency: Bitcoin जैसी crypto currencies को manage करने में भी supercomputer मदद करता है.
सुपर कंप्यूटर के लाभ - Advantages of supercomputer in Hindi
- Accurate: यह बिना कोई गलती किए अरबों-खरबों calculations कर सकता है. परिणाम हमेशा सटीक होते है.
- Speed: हजारों processors मिलकर काम करते है इसलिए इसकी speed बहुत ज़्यादा होती है.
- Security: इसमें user का data पूरी तरह सुरक्षित रहता है और इसे hack करना लगभग नामुमकिन है.
- Data Processing: बड़ी मात्रा में data को process करना इसका सबसे बड़ा फायदा है.
- Complex Tasks: जो काम मानव नहीं कर सकता या जो normal computer के बस का नहीं, वह काम यह आसानी से कर लेता है.
- Durable: यह लगातार कई वर्षों तक बिना खराब हुए काम कर सकता है.
- Time Saving: कम समय में अधिक problems solve होती है, user का समय बचता है.
- Virtual Testing: Supercomputer virtual testing की सुविधा देता है.
सुपर कंप्यूटर के नुकसान - Disadvantages of supercomputer in Hindi
- Large Size: इसका आकार बहुत बड़ा होता है, रखने के लिए पूरे कमरे की जरूरत पड़ती है.
- Maintenance: इसका रख-रखाव करना बहुत मुश्किल और खर्चीला होता है.
- Not Portable: इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान नहीं होता.
- Energy Consumption: यह बहुत अधिक बिजली खाता है. एक super computer अकेले 5000 घरों के बराबर बिजली की खपत कर सकता है.
- Staff Required: इसे operate करने के लिए पूरे staff की जरूरत होती है.
- Heat: काम करते वक्त यह काफी गर्मी पैदा करता है.
- Water Cooling: इसे ठंडा रखने के लिए AC system के अलावा water cooling की भी जरूरत होती है.
सुपर कंप्यूटर और मेनफ्रेम कंप्यूटर में अंतर - Difference between supercomputer and mainframe computer in Hindi
| क्र. | Supercomputer | Mainframe Computer |
|---|---|---|
| 1 | यह बड़ी और जटिल गणितीय calculations के लिए बनाया गया है. | यह एक server की तरह काम करता है और बड़े databases store करता है तथा एक साथ बहुत से users को service देता है. |
| 2 | पहले super computer का आविष्कार Seymour Cray ने 1960 में किया था. | IBM ने पहले सफल mainframe computer का आविष्कार किया था. |
| 3 | यह एक second में अरबों floating point operations कर सकता है. | Mainframe computer एक साथ लाखों instructions execute कर सकता है. |
| 4 | यह दुनिया के सबसे बड़े computers है. | Mainframe भी बड़े होते है लेकिन super computer से छोटे. |
| 5 | यह दुनिया के सबसे महंगे computers है. | Mainframe भी महंगे होते है लेकिन super computer से सस्ते. |
| 6 | Modern super computers में Linux operating system इस्तेमाल होता है. | Mainframe में एक साथ कई operating systems चलाने की क्षमता होती है. |
सुपर कंप्यूटर के उदाहरण हिंदी में - Examples of supercomputers in Hindi
Super computers के कुछ popular उदाहरण इस प्रकार है: Frontier, Fugaku, LUMI, Summit, PARAM-10000, Cray-1, Belle, Deep Blue और Hydra. भारत के प्रमुख super computers में PARAM Siddhi-AI, Pratyush और Mihir शामिल है.
निवेदन:- अगर आपके लिए supercomputer in hindi का यह आर्टिकल helpful रहा हो तो इसे अपने friends के साथ अवश्य share कीजिये. और आपके जो भी questions है उन्हें comment के द्वारा बता सकते हैं. thanks.